Categories: Crime

विभाग की लापरवाही और लाइनमैन कब तक करते रहेंगे अपनी जान कुर्बान

रामपुर। ललित। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लाइनमैन कब तक करते रहेंगे अपनी जान कुर्बान आखिर कब जागेगा बिजली विभाग । किसकी होगी जिम्मेदारी और कौन लेगा उनके परिवार के बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी। यह एक बड़ा सवाल उभर का सामने आया है। हुआ कुछ ये कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ापुरा शर्की में हरपाल पुत्र धन सिंह जो कि अपने पिता की मृत्यु के बाद लाइनमैन के पद पर तैनात था आज सुबह लगभग 10:00 बजे लाइन पर काम करने के लिए हरपान ने शटडाउन लिया शटडाउन लेने के बाद हरपाल लाइन पर काम कर रहा था तभी अचानक बिजली विभाग के लापरवाही के चलते लाइन में करंट आ गया जिससे हरपाल करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आनन फानन में परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।
एक महीने में यह दूसरी घटना है जब तक लाइन मैन बिजली विभाग में अपनी जिंदगी कुर्बान करते रहेंगे क्या कभी बिजली विभाग प्रशासन विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही करेगा आखिर कौन होगा इसके लिए जिम्मेदार कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी ए.सी,अधिशासी अभियंता, एस.डी.ओ ,जेई क्या बिजली विभाग के लापरवाह अफसर कब अपनी नींद से जागगें कब तक बिजली विभाग के लाइनमैन कर्मी अपनी जान बिजली विभाग पर कुर्बान करते रहेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts