Categories: Crime

माँ के साथ दवा लेकर आ रही युवती ने रास्ते में माँ का हाथ छुड़ा कर फांसी लगा कर की आत्महत्या।

अखिलेश सैनी
रसड़ा –  बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छतेसर गढही पर एक लडकी ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार के शाम 7 बजे की है जब ममता (22) पुत्री हरिनाथ राजभर जो गांव कटया राजापुर थाना कासिमाबाद  जनपद गाजीपुर कि रहने वाली थी। अपनी मा के साथ रसडा दवा लेने आयी थी। दवा ले कर घर जा रही  थी इसी बीच रास्ते में माँ का हाथ पकड़ कर चल रही वह युवती हाथ छुडाकर भाग गयी

और कस्बे के छतेसर गढही पर जा कर फासी लगाकर सन्दिग्ध परिस्थिति मे आत्महत्या कर ली। सुचना पा कर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टयतः बीमारी से परेशान हो आत्महत्या करने की घटना प्रतीत हो रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts