Categories: Crime

चोरों ने दिया दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस को चुनौती

कुलदीप।
गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद के राजिन्दरनगर में  करन गेट चौकी एरिया में दिन दहाड़े 12 बजे फ़्लैट नंबर 8/41 सेकण्ड फ्लोर सेक्टर 3 राजेंदर नगर में 4 सेंट्रो सवार अज्ञात बदमाशों नवाबुद्दीन के घर को निशाना बनाते हुए घर में  रखी 2 लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित परिवार सुबह ही अपने रिश्तेदार के यहाँ किसी काम से लोनी गये थे और जब दोपहर को वापस लौटे तो अपने फ्लैट का ताला खोलते ही होश उड़ गये।  अलमारी का सामान बिस्तर पर बिखरा पड़ा था। आनन-फानन में सम्बंधित थाने को सूचना दी गयी। पुलिस को पडोसियों से मिली सूचना के अनुसार पीड़ित के घर चार लोग सेंट्रो गाड़ी से आए थे और कुछ देर बाद चले गये। प्राप्त जानकारी से  पुलिस जांच में जुटी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts