Categories: Crime

नकाबपोश बदमाशो ने की लूट पाट, गाड़ी और नकदी लेकर फरार

फारूख हुसैन।
लखीमपुर (खीरी)  सीतापुर रोड पर पल्सर गाड़ी पर सवार होकर आये अज्ञात  तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति की गाड़ी व नगदी लूट ली और उसको झाडियों के पीछे बाँध कर डाल गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गंगाराम यादव पुत्र राम शरन यादव निवासी बांसखेड़ा लखीमपुर खीरी बीती शाम अपने पैतृक गाँव मुम्ताजपुर थाना हरगांव से अपनी मोटर साइकिल हीरो डीलक्स  से लखीमपुर आ रहा था। तभी ओयल रिर्पोटिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शाम को लगभग आठ बजकर तीस मिनट पर  डिम्हौरा व बाबागंज के बीच सीतापुर रोड पर पल्सर गाड़ी से अज्ञात तीन नकाबपोश  बदमाश सवार होकर आयें और पीडि़त के बराबर में आकर असलहा लगाकर पीडित को रोक लिया और पीडित को रोड से नीचे  झाडियों में ले गये और पीडित के पास मौजूद छः  हजार रूपयें छीन लिये और पीडित को उसकी ही शर्ट को फाड़ कर  झाडि़यों में बांधकर डाल दिया और  रूपये व गाड़ी लूट कर फरार हो गये। पीड़ित ने जानकारी में गाड़ी का नम्बर और कलर   यू0पी0 31ए0के0 7864 हीरो डीलक्स लाल कलर बताया है। पीडित काफी देर तक झाडि़यों में बधा पड़ा रहा काफी प्रयास करने के बाद हाथ पैर खोल पाया तब वह वहाँ से पैदल अपने घर काफी रात में पहुँच सका। पीडित ने रिर्पोटिंग पुलिस चौकी पर लिखित शिकायती पत्र दिया है। पुलिस तहरीर लेकर जाँच में जुट गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts