Categories: Crime

विवाह की खुशियां हुई मातम में तब्दील, कन्या पूजन से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

अन्जनी राय/संजय ठाकुर
घटना बलिया जनपद के रसङा बलिया मार्ग पर स्थित सिंहाचवर चट्टी की है। मऊ जिले के हलधर पुर थाना अंतर्गत गाढा गांव निवासी दीपक गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद गुप्ता की शादी बिहार राज्य के बक्सर में तय थी। 8 अगस्त को वर पक्ष के लोग बोलेरो से कन्या पूजन करने के लिए बक्सर गये थे वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वर पक्ष के लोग वापस आ रहे तो सिंहाचवर चट्टी पर खङे ट्रक में बोलेरो टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चंदन गुप्ता (22) और देवनंदन वर्मा (49) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में रहे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की सूचना मिलते गांव में मातम छा गया और दर्जनों लोग बलिया अस्पताल में पहुंच गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts