Categories: Crime

हलकी मुटभेड में 4 शातिर गिरफ्तार

रविशंकर
रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक पकड़े आरोपियों के कब्जे से 3 देसी तमंचे एक चाकू और आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किए गये है ।

रामपुर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी के मुताबिक थाना शाहबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।तभी पुलिस को कुछ दूरी पर बदमाशों की मौजूदगी का पता चला ।तो पुलिस ने उनकी घेरा बंदी शुरू कर दी ।बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी ।पुलिस ने मौका पाकर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान 3 देसी तमंचे एक चाकू और आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किए गये है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts