Categories: Crime

केस्को की बड़ी लापरवाही से एक घर का बुझा चिराग।

इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर में केस्को की बड़ी लॉपरवाही के चलते  आज  हाइटेंसन लाइन के टूट कर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।   जबकि करेन्ट की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल होगया है जिसे ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हाइटेंसन लाइन के गिरने से  एक स्कूटर भी जल गया है । जिस समय हाइटेंसन लाइन टूट कर गिरी थी उस समय वहां काफी भीड़ भाड़ थी । जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा ।

कानपुर के कर्नल गंज थाना क्षेत्र के परेड चौराहे पर आदर्श ट्रेडर्स के सामने ऊपर बिजली के खम्बों पर से गुज़र रही हाई-टेंशन लाइन अचानक टूट कर गिर गई । जिससे वहां खड़े एक स्कूटर में आग लग गई । तभी अफर्श ट्रेडर्स के मालिक अजय अग्रवाल अपने स्कूटर को बचाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े वः भी करेन्ट की चपेट में आगये जिससे अजय अग्रवाल बुरी तरह से झुलस गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार की मौत से व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts