Categories: Crime

नरही थाना कांड: बेटियों की पढ़ाई का खर्चा उठायेंगे विधायक उमाशंकर सिंह

अखिलेश सैनी।
बलिया। नरही थाना कांड के शिकार विनोद राय के घर पहुंचे रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने न सिर्फ मानवीयता का परिचय दिया, बल्कि मृतक के तीनों बेटियों की शिक्षा का वीणा भी उठाने का संकल्प लिया। मंगलवार को पहुंचे विधायक ने अहेतुक सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये तीनों बेटियों प्रिया, वर्षा व खुशी को दिया। विधायक ने पीड़ित परिवार के सामने वादा किया कि तीनों बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च वे वहन करेंगे।

इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर समशुद्दीन राइन, डॉ. मदन राम, संतोष राम, शिवशंकर चौहान, राजनारायण यादव, जवाहर वर्मा, ईश्वर दयाल, सचिन्द्र सिंह व हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts