Categories: Crime

बलिया सिकन्दरपुर में युवती पर फेंका तेजाब, दो गिरफ्तार।

नुरुल होदा खान।
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चककलंदर (चकिया) में बुधवार को गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने 18 वर्षीय लड़की पर उस समय तेजाब डाल दिया, जब वह देर शाम खेतों की ओर जा रही थी।पिता के तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गांव के जयश्री यादव की पुत्री नीरु यादव देर शाम अपनी मां के साथ खेत की तरफ जा रही थी।रास्ते में एक स्थान पर छिपे दोनों युवक अचानक सामने आ गये, जिसमें से एक युवक ने नीरु के तरफ लक्ष्य करके तेजाब फेंक दिया।इससे वह बुरी तरह झुलस गई।परिवार वाले आनन- फानन में उसे सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts