Categories: Crime

पशु तस्करी का मामला- भाजपा विधायक ने कथित गोवंश तस्कर के समर्थन में थाने का किया घेराव,पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

अन्जनी राय
बलिया : नरही थाना पुलिस ने आइटी बंधे पर टेढ़वा के मठिया के पास से एक ट्रक को सात मवेशियों के साथ पकड़ा है जिससे आक्रोशित भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने पुलिस पर पशु व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने व वसूली का पुलिस पर आरोप लगाते हुए थाने के सामने धरना पर बैठ गए है। विधायक का आरोप है कि पशु पालक इसे मेले से खरीद कर लाए थे। उनके पास उसकी रसीद भी है। इसके बाद भी पुलिस दुधारू पशुओं को जबरन उठा लायी है।

पुलिस के अनुसार आइटी बंधे पर टेढ़वा के मठिया के पास रात में एसआई प्रेमशंकर उपाध्याय हमराहियों के साथ गश्त के दौरान बंधे पर एक ट्रक (BR ID-3972) पर लदे हुए पांच गाय और दो बछड़ो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को देख उसपर सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने चंद्रमा यादव व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
मुख्य आरोपी चंद्रमा यादव के अनुसार
पुलिस हमारे दरवाजे पर से मवेशियों को खेालकर ले आई है और सभी मवेशियों का हमारे पास संत कबीर नगर मेले की रसीद है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने पुलिस से पूछा कि व्यापारी मेले की रसीद दिखा रहा है और पशु दुधारू है। इनको पकड़ने की क्या जरूरत थी। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पुलिस की ज्यादती के खिलाफ विधायक ने थाना गेट पर ही धरना पर बैठ गए और थानाध्यक्ष राजेश यादव, एसआई दिलीप सिंह व प्रेमशंकर उपाध्याय को तत्काल बर्खास्त करने और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विधायक ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक इनके खिलाफ मुकदमा कायम कर इनको जेल नहीं भेज दिया जाता। इसके साथ ही एसआई प्रेमशंकर उपाध्याय व दिलीप सिंह को भी मुकदमा कायम कर गिरफ्तार करने की मांग की।

पहले से ही धंधा करता था आरोपी : पुलिस अधीक्षक बलिया
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि मुख्य आरोपी मऊ जनपद के सराय लखंसी थाने में एक साल पूर्व वध को ले जा रहे 43 पशुओं के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद यह पशु तस्करी का धंधा करता था। मुख्य आरोपी समेत ट्रक चालक भाग निकले है। यह बंधे पर पशुओं को उतार कर नाव से उस पार करता था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts