Categories: Crime

क्या बसपा में मची है भगदड ? बसपा के एक और कद्दावर नेता ने थामा भाजपा का दामन

प्रमोद कुमार दुबे।
कादीपुर,सुल्तानपुर:- कादीपुर ब्लॉक के वर्तमान प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र ने अपने क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख एंव उनके समर्थकों को सदस्यता ग्रहण कराई, मौर्य ने प्रमुख श्रवण मिश्र को पार्टी में शामिल कराने के बाद कहा कि श्रवण मिश्रा के आने से पार्टी को मजबूती मिली है और पार्टी  2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विगत लोकसभा चुनाव की भांति अप्रत्याशित जीत हासिल करेगी  और पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र ने कहा कि बसपा में उनको उचित सम्मान नही मिल रहा था जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने बसपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्तायों ने माला फूलों के साथ श्रवण मिश्र का भव्य स्वागत किया. ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र के बीजेपी में शामिल होने पर डॉ धनञ्जय सिंह,राहुल दुबे,सुनील उपाध्याय, विवेक त्रिपाठी एंव अन्य क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई दी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts