Categories: Crime

बसपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया रोष व्यक्त, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

रामपुर। रविशंकर। बसपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन पर दादागिरी करने का आरोप लगाया और कहा कि डॉक्टर महमूद को बिना किसी वारंट के जबरन गिरफ्तार किया गया तथा कब्रिस्तान से मिट्टी उठाने का विरोध करने वाले डॉक्टर तनवीर को झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जनता पर ऐसे ही झूठे आरोप लगाती रहेगी तो जनता को इंसाफ कौन दिलाएगा और इस मामले को कोई गंभीरता पूर्वक क्यों नहीं ले रहा है कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा हमें आपसे न्याय की बहुत उम्मीद है आप इस संबंध में उचित कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करें । कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस संबंध में उचित कार्यवाही नहीं की गई तो वह शांतिपूर्वक ढंग से 3 दिन बाद कब्रिस्तान  बचाओ रैली निकालेंगे और इस मामले को दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचाया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts