Categories: Crime

महाबीरी झंडा के जुलूस से लौट रहा था युवक, भैंसा ने ली जान

अन्जनी राय
बलिया : महाबीरी झंडा जुलूस से लौट रहे एक व्यक्ति को भैंसे ने पटक-पटक कर मार डाला। इसकी जानकारी लोगों को शुक्रवार को जैसे हुई, वे शव के साथ सड़क पर उतरकर मुआवजा की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने भैंसे को पकड़ने की भी मांग की। कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी हरेन्द्र सिंह (42) पुत्र जनक सिंह गुरुवार को महाबीरी झंडा जुलूस देखने के लिए बलिया नगर में आये थे। यहां से रात में लौटते वक्त प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर पर खूनीं भैंसे ने हरेन्द्र पर हमला बोल दिया। रात होने की वजह से कोई मौके पर पहुंच नहीं सका और भैंसे ने हरेन्द्र को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोगों की नजर जैसे ही हरेन्द्र के शव पर पड़ी, वे दंग रह गये। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हो गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts