Categories: Crime

कानपुर- सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी।

कानपुर के व्यावसायिक इलाके में आये दिन हो रही चोरियो से परेशान सैकड़ो व्यापारियों ने सड़क जाम कर थाने का घेराव किया.और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

कानपुर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सबसे व्यस्त इलाके में जहा थोक व् फुटकर व्यापार की मंडी है जहा पर हर रोज व्यापारी लगभग लाखो का टर्न ओवर करता है लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण यही व्यापारी अब व्यापर करने से डरने लगा है उनका कहना है की आये दिन यहाँ हम लोगो की दुकानों में चोरिया हो रही है वही पुलिस अपनी आँख बंद किये बैठी है हम लोगो ने कई बार अपनी दुकानों की सुरक्षा से सम्बंधित आला अधिकारियो से भी मुलाकात कर अपनी समस्या को उठाया तो हम को सिर्फ आश्वसन ही मिला जिसके कारण चोरो के हौसले बुलंद है जिसका सबूत यह हैं कि आये दिन हो रही चोरियो में किसी भी एक चोरी का खुलासा पुलिस नही कर पायी है जिसके कारण व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिसके चलते अब व्यापारी सड़को पर उतरने को मजबूर है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts