Categories: Crime

रंग लाया विधायक का प्रयास खत्म हुआ विवाद

संजय ठाकुर
मऊ : इंदारा गांव के मझली पट्टी निवासी दो परिवारों के बीच चल रहे एक रास्ते के विवाद का मामला रविवार को सलटा लिया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह का विशेष योगदान रहा। रास्ते को लेकर गांव के सोनू सिंह व श्रीराम सिंह के बीच 25 वर्षो से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनो में कई बार फौजदारी भी हो चुकी थी। इसके चलते ग्रामीण भी परेशान रहते थे। मामूली विवाद को लेकर दोनों के बीच बैमस्यता का भाव बना रहना यहां के लोगों को भी खटकता था। कुछ महीने पहले जब यहां विधायक आए हुए थे तो ग्रामीणों ने उनसे उक्त मामले को सलटाने की गुहार लगाई थी। उस वक्त तय हो गया था कि दोनों के बीच बातचीत कर समझौता कराया जाएगा। तय तिथि के मुताबिक विधायक श्री सिंह ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुबाष यादव के सहयोग से ग्रामीणों की बैठक ली। इसमें कोपागंज की पुलिस भी मौजूद रही। लोगों के सुझाव से मामला बन गया और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद सदा के लिए समाप्त हो गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts