Categories: Crime

मुख्यमंत्री से की मथुरा को एन०सी०आर० में शामिल कराने की माँग

मथुरा(रवि पाल)। सपा के मथुरा-वृन्दावन विधानसभा से विधायक पद के प्रत्याशी डॉ० अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मथुरा को एन०सी०आर० में शामिल कराने की माँग की है। डॉ० अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली होने के साथ-साथ मथुरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक नगरी के रूप में भी विख्यात है। यहाँ प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों की सँख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसको देखते हुए मथुरा अभी भी विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। इसलिए इसके सम्पूर्ण विकास के लिए इसे एन०सी०आर० में शामिल किया जाये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts