Categories: Crime

भारत नेपाल सीमा – गश्त करते जवानों पर हाथियों के झुंड ने किया हमला,सभी जवान सुरक्षित, चेकपोस्ट तहस नहस।

फारूख हुसैन

लखीमपुर (खीरी) पलिया कलां. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी के जवानों पर उस वक्त नेपाल के हाथियों के झुंड ने जंगल से बाहर आकर हमला कर दिया जब वह गश्त कर रहें थे । अचानक से नेपाली जंगली  हाथियों के एक झुंड के आने से जवानों में खली बली मच गयी। हाथियों के झुंड ने दौड़ाकर जवानों पर हमला कर दिया ।हाथियों के हमले से जवान बाल बाल बच गये। उसके कुछ देर के बाद हाथियों का झुंड बहुत  देर तक उत्पात मचाता  रहा और उस झुंड ने चेकपोस्ट को भी पूरी तरह से तहस नहस कर दिया । परंतु  यह देखकर  लग रहा है कि यदि इन्हे जल्द से जल्द  रोका नहीं गया तो यह नेपाली  हाथियों का झुंड कहीं न कहीं  फिर हमला कर सकता है और इससे लोगों  की जान भी जा सकती हैं, क्योंकि इससे पहले भी इनके द्वारा  एक व्यक्ति की जान जा चुकी है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts