Categories: Crime

बाढ़ के पानी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत

मोहम्मद इसराफिल
गाजीपुर जंगीपुर। बाढ़ग्रस्‍त बेसो नदी में नहाने गये किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। यह घटना सोमवार की सुबह‍ जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिरदादपुर स्थित बेसो नदी पर हुई। बताया जाता है कि बघोल ग्राम निवासी विशाल गुप्‍ता 14 वर्ष पुत्र शंभू गुप्‍ता अपने साथियों के साथ मिरदादपुर स्थित बेसो नदी में नहाने गया था। बेसो नदी इस समय बाढ़ग्रस्‍त है जिसके चलते उसकी गहराई का थाह नही चल पा रहा है।

ऐसे में विशाल ने बिना सोचे-समझे और गहराई का अनुमान लगाये नहाने के लिए छलांग लगा दी। पानी में कूदते ही वह डूबने लगा। यह स्थिति देखकर उसके साथ गये साथी डरकर भाग गये और घर वालों को उसके डूबने की सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गये और लाश को तलाशने का काम शुरु करा दिया। समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव बरामद नही हो सका था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts