Categories: Crime

चोरी की सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

रविशंकर
●रामपुर के टांडा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की।

●पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।
रामपुर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने खुलासा कर बताया कि थाना टांडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से पूर्व में इनके द्वारा  की गई चोरी की वारदातों को अंजाम देने में चुराया गया माल बरामद किया है ।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गये आरोपी शातिर अपराधी हैं जिनपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले रामपुर के अलावा गैर जनपदों में भी कई थानों में दर्ज हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक का ये भी कहना है कि इनके 2 अन्य फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts