Categories: Crime

रामपुर-खूब धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार

रामपुर। रविशंकर। आज जन्माष्टमी के उपलक्ष में जनपद में जगह-जगह श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर दही हांडी का विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसमें नंद के लाल गोविंद अर्थात् श्री कृष्ण रूप में गोविंदा ने मटकी फोड़ कर इस त्यौहार को उल्लासपूर्ण बना दिया ।

भिन्न-भिन्न जगहों पर इस त्यौहार को विविधताओं के साथ मनाया गया शहर भर में सभी जगहों पर श्री कृष्ण के दीवाने भक्त ग्वाल बालों ने मंदिरों तथा घरों पर कृष्ण की प्रतिमा लगाकर झांकियां सजाई और सभी लोग के साथ मिल-जुलकर श्री कृष्ण के जन्मोत्सव मनाया। रामपुर के पीएनएन परिवार के ब्यूरो चीफ मनोज गोयल एवं पूरी टीम ने भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी कार्यक्रम रखा तथा श्री कृष्ण के जन्म पर केक काटकर उत्सव मनाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts