Categories: Crime

हरे पेड़ो पर चला आरा, विभागीय अधिकारी बने मौन, लकड़ी ठेकेदार कटी लकड़ी लेकर हुए फरार

फारूख हुसैन।
लखीमपुर (खीरी)रेहरिया/ मोहम्मदी खीरी।
रेहरिया चौकी इंचार्ज व रेंजर महेशपुर को सुचना देने के बाद भी नही कोई पंहुचा अधिकारी। हरियाली को उजाड़ने पर तुले वन कर्मी महेश पुर रेंज की बीट हिम्मतपुर के ग्राम पोखना पुर में ठेकेदार द्वारा दो पेड़ काटे गये जिसमे एक नीम व दूसरा चाँदी का।

जब इसकी सूचना रेंजर महेश पुर को दी गई तो रेंजर ने वीट वन दरोगा को तत्काल मौके पर पहुचकर लकड़ी वरामद कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। लेकिन कोई कार्यवाही न करते हुए वन दरोगा व सिपाही अनील शर्मा ने ठेकेदार को फोन करके उस लकड़ी को तुरन्त वहा से हटाने को कहा जिसे ठेकेदार ने उसे तुरंत पिकअप मंगवाकर उसमे लोडिंग करवाकर हटा दिया गया व एक पेड़ अधकटा यूँ ही जल्दबाजी में छोड़ कर फरार हो गए।  पुलिस व वन अधिकारियो को सुचना दी पर पैसे ने दोनों विभागों को मौन बना कर रख दिया व यह भी सिद्ध कर दिया की कैसे पर्यावरण के रखवाले कुछ पैसों के लालच में पर्यावरण के जानी दुश्मन बन बैठे है और उसे उजाड़ने पर तुले है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts