संजय ठाकुर की कलम से।
युवक ने अपने ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क खुद को किया जलाने की कोशिश
मऊ :चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के सरसेना गांव निवाशी राकेश खरवार पुत्र लालजी25 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा किया परिजनों ने उसे किसी तरह समझाया परंतु वह शांत नहीं हुआ और आवेश में आकर घर में रखा केरोसिन का तेल खुद के शरीर पर छिड़ककर घर के सामने ही आग के हवाले कर लिया आग का गोला बने देख परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। तब तक युवक राकेश लगभग 40 फीसदी जल चुका था परिजन ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शव यात्रा में नही हुए शामिल तो छात्रों को प्रिंसपल न कालेज से किया सस्पेंड
मऊ :डीएवी इंटर कालेज के प्रिंसिपल देवभास्कर तिवारी का तुगलकी फरमान शव यात्रा में नही शामिल हुए 40 छात्रो को कालेज से किया सस्पेंड मौके पर पहुचे सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक जिला प्रशासन के दबाव में प्रिंसिपल ने 4 चार बच्चों को दिया प्रवेश स्कूलो में अब छात्रो को पढ़ाई के साथ शव यात्रा में भी शामिल होना पड़ेगा फ़िलहाल इस घटना ने जिले में चर्चा का विषय बना दिया है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाई करता है
मऊ पुलिस अधीक्षक स्वयं उतरे बैंक चेकिंग अभियान में
मऊ : पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को चेकिंग अभियान की कमान अपने हाथ में लेते हुए गाजीपुर तिराहा पर यूनियन बैंक एटीएम,आजमगढ़ तिराहे पे इंडियन बैंक, एसबीआई बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैक के अंदर तथा आसपास संदिग्ध ब्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी तथा रास्ते में आने वाले संदिग्ध ब्यक्तियों /वाहनों की चेकिंग व् साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंक ड्यूटी पे लगे पुलिस कर्मियों से अपने आप-पास पैनी नजर रखने का निर्देश भी दिया गया इस दौरान सारहु चौकी इंचार्ज अनंगपाल राठी मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे
ड्रम उतारते समय कोटेदार दबकर हुआ घायल
मऊ : परदहां ब्लाक के भार गांव के कोटेदार बालचंद गुप्ता ग्रामीणों को बांटने के लिए केरोसिन का तेल ट्रैक्टर व ट्राली में लादकर लाए थे शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे वह ट्राली से ड्रम उतार रहे थे इसी दौरान कोटेदार अनियंत्रित हो गए और ड्रम से दब गए उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी