Categories: Crime

कहां और कैसे होंगे वो…? लापता भाई-बहन का नहीं चला पता

अखिलेश सैनी।
सिकन्दरपुर तहसील, बलिया। बक्सर, बिहार के लिए घर से निकले सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी भाई-बहन का 11 दिन बाद भी गंतव्य तक नहीं पंहुचे।रहस्यमय ढंग से गायब भाई-बहन की तलाश में जुटे परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। घरवाले रिश्तेदारियों सहित प्रायः सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर चुके हैं। घर के सदस्य अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। हलकान होते जा रहे हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके साथ हुआ क्या..?
उन्हें धरती निगल गई या आसमान खा गया। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी मिल पा रही है कि वे मनियर मार्ग के शेखपुर चट्टी से जीप पकड़कर सिकंदरपुर पहुंचे थे। उसके बाद वे कहां गए या उनके साथ कैसी घटना घटी..? इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। गांव के सुनेद अहमद का पुत्र तबारक अहमद उर्फ छोटू (14) अपनी बहन रेशमा (18) को लेकर बक्सर रिश्तेदारी में जाने के लिए 4 अगस्त को सुबह घर से निकला। गांव की चट्टी से तो वे दोनों सही सलामत सिकंदरपुर पहुंच गए थे। उसके बाद वे कहां गए इसका पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts