Categories: Crime

शाहजहांपुर-पत्रकार पर सभासद ने किया हमला, पुलिस नहीं दर्ज की FIR

इमरान सागर।

मीरानपुर कटरा-शाहजहाँपुर:- प्रदेश के मुखिया के शब्दों को गलत साबित कार्नर पर ज़िले के ज़िम्मेदार शायद आमादा है, पुलिस महानिदेशक के निर्देश की धज्जियां उड़ने की एक बानगी आज यहाँ देखने को मिली। राशन कार्ड फार्म को लेकर पत्रकार दबाव बना रहे सभासद को मना करने पर सभासद ने हाथापाई की। वही पत्रकार की शिकायत सम्बंधित थाना नहीं दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरानपुर कटरा निवासी पत्रकार अशफाक खाँ राशन कार्ड फार्म ऑनलाईन प्रकिया की जानकारी लेने नगर पचांयत कार्यालय पहुंचा जहाँ मोहल्ला बंगशान निवासी परबेज पुत्र मजीदउल्ला सभासद नें अभ्रदता के साथ पहले तो पत्रकारिता को गाली देते हुए अशफाक को भगाने की कोशिश की जिस पर पत्रकार अशफाक ने बिरोध किया तो हाथापाई की। बताते चले कि अशफाक खाँ पूर्व में नगर पंचायत मीरानपुर कटरा के सभासद भी रह चुका है। फिलहाल में  अशफाक महाराष्ट्रा से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र अहिंसक भारत और वेव पोर्टल का जनपद ब्यूरो भी है वहीं एक हाथ से कमजोर भी है जिसका नाजायज़ फायदा उठाते हुएे वर्तमान सभासद परवेज नें अशफाक पर दबंगई कर मारने की कोशिश की। पत्रकार अशफाक ने बताया कि परवेज गुण्डा टाईप का आदमी है जिस पर पहले से मुकदमा चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक अशफाक की ओर से मुकदमा दर्ज नही हो सका था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts