Categories: Crime

मानव जीवन के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यकः राकेश कुमार

जगदीश केसरवानी।

बहराइच : मरी माता मन्दिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित किसान चैपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है इसे संरक्षित किये जाने से हीं सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण सम्भव है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षों को लगाकर तथा वृक्षों को संरक्षित कर हम पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान को और गति देने की आवश्यकता है। पर्यावरण, जल एवं मृदा संरक्षण के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजना संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृति संसाधानों के दोहन पर भी हमें विचार करना होगा, पानी और वृक्ष को बचाने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। देश के नदियों का पानी दूषित हो रहा है यही कारण है कि मछलियां व पानी के अन्य जीव-जन्तु विलुप्त हो रहें हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे मच्छर जनित अनेकों घातक संक्रामक बीमारियां फैल रहीं हैं।

किसान चैपाल को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह संेगर, एडवोकेट रूल आफ लाॅ सोसाइटी के जिला संयोजक संजीव श्रीवास्तव, नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार इन्द्रसेन चैधरी, समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार यादव, समाज सेवी डा. राधेश्याम श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पं. बेचु प्रसाद शुक्ल सहित अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक अश्वनी कुमार अवस्थी ने लोक गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दिव्यांग कुमारी पुष्पा सिंह को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकरी डा. डीके सिंह सहित कार्यक्रम के संयोजक संजीव श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, एडवोकेट जेपी सिंह, श्रीमती सुमन तिवारी, सुन्दर लाल, बबलू भास्कर, संतोष निषाद आदि ने वृक्षारोपण भी किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts