Categories: Crime

बलिया में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में शिवपाल यादव ने किया हवाई दौरा

अन्जनी राय
बलिया : शिवपाल यादव ने बलिया जनपद के बाढ़ क्षेत्र का हवाई दौरा किया और कहा कि बलिया में 2 लाख से अधिक लोग बाढ से प्रभावित हुऐ हैं तथा प्रदेश के 24 जिले बाढ से प्रभावित हुए हैं। उन्होने इस दौरान प्रत्येक परिवार को 20 Kg आटा, 20 Kg चावल, 15 Kg आलू, 5 Kg मिटटी तेल, 4 Kg दाल तथा साबुन देने का घोषणा किया और सभी पदाधिकारीयों तथा प्रशासन को बाढ़ पीडितों तक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।
जमीन कब्जा के मामलों में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर कहा कि जमीन पर कब्ज़ा करने वाला कोई भी कितना भी या किसी भी पार्टी का हो उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी अगर इसमें समाजवादी पार्टी का कोई पदाधिकारी पाया गया तो सबसे पहले उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts