Categories: Crime

जौनपुर- जलालपुर में वर्दी की हनक पड़ी फीकी

रबिन्द्र दुबे
जलालपुर (जौनपुर )स्थानीय थाने की पुलिस का इन दिनों क्षेत्र मे कोई हनक दिखाई नही दे रही है । हर कोई पुलिस से उलझता नजर आ रहा है। घटना कुछ इस प्रकार है कि बुधवार की रात पराउगंज पुलिस चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल वाले से गाड़ी का कागज मांगा तो वह वही पुलिस से उलझ गया। पुलिस  ने उसकी गाड़ी पराउगंज चौकी पर उठा ले  गयी। कुछ देर बाद वह गांव के कुछ लोगों को लेकर  चौकी का घेराव कर दिया। माहौल बिगड़ता देख चौकी इंचार्ज ने उस गाड़ी का बिना कोई कागज़ देखे छोड़ दिया।
उसी रात्रि मे जलालपुर थाने पर कार्यरत एक दीवान वाराणसी से थाने पर आ रहा था। तभी बस कंडक्टर ने किराया मांगा तो दीवान ने रौब दिखाते हुये अपना परिचय दिया। कंडक्टर सुनते ही भड़क गया और उसने अपना किराया पुलिस से जबरन वसूल लिया। इस बात की जानकारी जब जलालपुर पुलिस को हुई तो वह चौराहे पर पहुँच कर बस वाले से काफी नोक झोंक किया। उसके बाद बस जौनपुर के लिए  रवाना हो गयी।
इन सब बातो पर गौर किया जाय तो यही लग रहा है कि इन दिनो क्षेत्र मे पुलिस का कोई हनक नही है ऐसे मे अपराधिक घटनाए बढ़ना तय है। ये दोनो घटनाये क्षेत्र मे चर्चा का बिषय बना हुआ है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts