Categories: Crime

जीजा-साली पर चढ़ा प्रेम का बुखार, पहले रचायी शादी, फिर चूम लिया फंदा

अखिलेश सैनी
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव के बाहर एक पेड़ पर सोमवार की सुबह जीजा-साली का पेड़ से लटकता शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गयी।दोनों के बीच एक साल से पनपे अवैध रिश्ते को घटना की वजह माना जा रहा है। बड़सरी निवासी 24 वर्षीय सुरेश राजभर की शादी करीब 4 साल पहले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ही केवटलिया चौबे उर्फ़ बलुआ गांव में सरोज से हुयी थी।लगभग एक साल पहले सरोज गर्भवती हुयी तो उसकी देखभाल के लिए सुरेश अपनी साली रिंकू को अपने गांव लेते आया। ग्रामीणों की मानें तो इसी दौरान जीजा-साली के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

दोनों में अवैध रिश्ते कायम हो गए।सरोज के विरोध पर सुरेश साली को मायके पहुंचा आया। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के दिन सरोज राखी बांधने मायके चली गयी। तभी सुरेश ने फोन करके अपनी साली को किसी मंदिर पर बुला लिया।वहां राखी के दिन ही दोनों ने शादी कर ली।इसकी जानकारी सरोज को हुयी तो वह बड़सरी आ गयी। पति-पत्नी के बीच इसे लेकर झगड़ा हुआ और सरोज फिर मायके चली गयी, जबकि सुरेश अपनी साली के साथ घर पर रह रहा था। ग्रामीणों की मानें तो रविवार को सुरेश बाजार से मीट ले आया।सोमवार की सुबह जब गांव के लोग शौच आदि के लिए गांव से बाहर निकले तो एक पेड़ पर सुरेश व रिंकू का शव लटक रहा था। सूचना पर पहले स्थानीय पुलिस और फिर एसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts