Categories: Crime

पापा, मैंम ने डंडे से सर पर मारा, सर फट गया।

राजेन्द्र केसरवानी व् दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट
कानपुर24/अगस्त/16 , कॉन्वेंट स्कूलो में लगातार बच्चों पर अध्यापक व् अध्यापिकाओं के द्वारा हिंसा की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है ताज़ा मामला उस समय प्रकाश में जब धनकुट्टी के रहने वाले राकेश मिश्रा के इकलौते पुत्र रूद्र(7) को नौगढा स्तिथ श्री ओमर वैश्य किंडर गार्डेन स्कूल की टीचर प्रतीक्षा ने डंडा फेककर मार दिया जिससे उसका सर फट गया पीड़ित रूद्र ने बताया कि टीचर प्रतीक्षा सारा – सारा दिन मोबाइल फोन से बाते करती रहती है और उस समय भी वह मोबाइल से बाते कर रही थी तभी उन्होंने किसी दुसरे बच्चे को मारने के लिए डंडा अपनी सीट पर बैठे हुए फेक कर मारा किन्तु उस बच्चे को डंडा न लगकर वह डंडा हमारे सर पर लग गया और  मेरा सर फट गया और खून निकलने लगा और मैं बेहोश हो गया मेरे शर्ट से टीचर ने खून साफ़ करने के लिए उसे धूल दिया और कोई भी मेडिकल ट्रीटमेंट भी नहीं दिया और उसी हालत में मुझे घर पर छोड़ कर भाग गए वही थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है की हमें किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है बच्चे के परिवार से तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही की जायेगी। स्कूल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गयी तो फोन नहीं उठा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts