Categories: Crime

दुस्साहस : दिनदहाङे नकाबपोशों ने दो बच्चों के अपहरण का किया प्रयास, शोर मचाने पर बच्चों को छोङकर फरार

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ : हलधर पुर थाना क्षेत्र के बङागांव के पास  बाइक सवार नकाबपोशों ने दो बच्चो के अपहरण का प्रयास किया किंतु बच्चों की चीख पुकार सुन खेतों में कृषि कार्य कर रहे लोग जब दौड़े तो अपहरणकर्ता बच्चों को छोड़ भाग गए।
बताते चलें कि बड़ागांव ग्राम पंचायत के पकडहुवां गांव निवासी अंतु यादव का 6 वर्षीय पुत्र रघुनाथ यादव व शुभम यादव 7 वर्ष पुत्र उदयभान यादव, बलिया जनपद के बाहरपुर स्थित मिशन विद्यालय के छात्र हैं। दोनों बच्चे विद्यालय के वाहन से उतर प्रतिदिन की भांति पैदल ही घर के तरफ जा रहे थे कि पीछे से आए दो बाइक सवार नकाबपोश बच्चों को जबरदस्ती बाइक पर बैठा भागने का प्रयास करने लगे। इतने में बच्चे जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन खेतों में काम करने वाले लोग दौड़ पडे। लोगों को अपनी तरफ आता देख बदमाशों ने अपने को घिरा देख बच्चों को छोङकर भागने में कामयाब हो गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts