Categories: Crime

सिपाही को कुचलने के प्रयास में तीन गिरफ्तार


अखिलेश सैनी
बलिया। फेफना पिकेट पर आरक्षी को जान मारने की नियति से वाहन दौड़ाने वाले बुलेरो व मैजिक को पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बरामद कर लिया। इसके साथ गिरफ्तार तीनों को पुलिस ने चालान न्यायालय किया गया। आरक्षीगण के जरिये मुखबीर सूचना मिली की रसड़ा के तरफ से एक गाय वाली पिकअप तथा उसके आगे बोलेरो है, जो भरौली की तरफ जायेगी।

फेफना पिकेट के सिपाहियों ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो उन लोगो द्वारा जान से मारने की नियत से आरक्षी राजेन्द्र के उपर वाहन चढ़ाना चाहा, लेकिन आरक्षी राजेन्द्र को झटका लगने से काफी दूर जाकर गिर गया। आरक्षीगणों ने थानाध्यक्ष फेफना से बताया। मौके पर पहुंच कर गाड़ी का पीछा कर तिखा के सामने पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आलम पुत्र माजिद खां निवासी-धनौती, राजकुमार गुप्त पुत्र चन्द्रशेखर प्रसाद, अवधेष कुमार गुप्ता पुत्र बेचन प्रसाद गुप्त (साकिनान-रक्शा डैनिया, थाना पकड़ी) बताया। अभियुक्तो के पास से एक बोलेरो व एक मैजिक बरामद हुई। पुलिस ने धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts