Categories: Crime

मुरलीधर आईटीआई कॉलेज में तिरंगा यात्रा समापन समारोह आयोजित

प्रमोद दुबे के संग हरी शंकर सोनी।
सुलतानपुर । 16 अगस्त से आजादी के 70 साल – याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में चल रही तिरंगा यात्रा का समापन समारोह 23 अगस्त 2016 को पंडित मुरलीधर ITI पयागीपुर में आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने बताया पं० मुरलीधर आईटीआई में 12 बजे दोपहर से आयोजित तिरंगा यात्रा समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा उ०प्र० के उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहेंगे

तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में सभी बूथ अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक ,पूर्व प्रत्याशी,वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि ,पूर्व जिला पदाधिकारी व पार्टी के सभी सक्रिय व जिम्मेदार कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts