Categories: Crime

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब जेब पर पड़ेगा भारी

रविशंकर
रामपुर पुलिस द्वारा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र मे  वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया । अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद की अगुवाई में चलाये गये इस अभियान में दोपहिया वाहन चालकों के वाहन चेक किये गये ।यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद के मुताबिक यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लगभग 70 वाहनों का चालान किया गया। वहीं वाहन मालिकों  से आर्थिक जुर्माना भी वसूला गया है । अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts