Categories: Crime

कार्यकर्ताओं के सम्मान होगा तो पार्टी मजबूत होगी- डॉक्टर एच एन सिंह पटेल

संजय ठाकुर।
मऊ :  कार्यकर्ताओं के बल पर ही कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन की सफलता को प्राप्त कर सकती है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत होने के बाद प्रसिद्ध सर्जन डा.एच एन सिंह पटेल ने अपने स्वागत समारोह में कहीं। भाजपा का मिशन उत्तर प्रदेश 2017 में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी है। प्रदेश कार्यकारणी में मधुबन विधान सभा क्षेत्र के युवा संगठनकर्ता विनोद कुमार यादव के मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों हाथ लेते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया स्वागत से अभिभूत यादव ने कहा कि वे भाजपा के एक सिपाही हैं। क्रांतिकारी धरती के सर्वागीण विकास के लिए वे जीवन पर्यंत संर्घर्ष करते रहेंगे। रेलवे से सेवा निवृत्त सुनील मिश्रा उर्फ टुन टुन बाबा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष राय,प्रहलाद भारती, प्रेम पटेल, हिमांशु राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, केशभान राय, पप्पू गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, जनक चौधरी, ओमप्रकाश यादव, रामबचन यादव, रामप्रसाद, दिलदार यादव, सुनील प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts