Categories: Crime

100 नम्बर की सूचना पर 15 गोवंश के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

अखिलेश सैनी
बलिया। पुलिस ने गुरुवार को दो पिकअप पर लदी 8 गाय व 7 बछड़े समेत पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक गाड़ी का ड्राईवर फरार हो गया।पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
100 नं पर किसी ने सूचना दी कि हल्दी रोड से सहतवार के तरफ़ दो पिकअप पर मवेशी लादकर कुछ लोग वध के लिए बिहार ले जा रहे है।सहतवार चौकी इन्चार्ज श्रीराम सिंह, एसआई मोहन यादव ने हमराही सिपाहियों के साथ हल्दी तिराहे के पास खड़े होकर गाड़ी का इन्तजार करने लगे।सुबह 9 बजे के क़रीब दो पिकअप आती दिखी।पुलिस ने गाड़ी रोककर चेक किया।पशु लदे देख पुलिस ने गाड़ी मे बैठे 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ करने पर उन लोगो ने अपना नाम सुनील यादव निवासी ब्रहमाईन थाना सुखपुरा, कन्हैया यादव निवासी केशवपुर दियरा थाना कोतवाली, सन्तोष यादव निवासी बासपार थाना उभाव, उमेश गुप्ता निवासी रुद्रवार थाना सिकन्दरपुर, मोहन वर्मा निवासी जरारी थाना उभाव बताया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts