Categories: Crime

किसान की हुई हत्या : थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

अखिलेश सैनी
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर मंगलवार को लठैतों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष चितबड़ागांव संजय त्रिपाठी को एसपी ने लाइन हाज़िर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर थाने पर तैनात अन्य कर्मियों पर आरोपियों को बचाने के आरोप की भी जांच कराये जाने की घोषणा अपर पुलिस अधीक्षक ने की।
एएसपी रामयज्ञ यादव ने बताया कि अशोक सिंह हत्याकांड में 10 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा मृतक के शव को 24 घंटे अपने घर पर रख कर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था। 24 घंटे बाद मृतक अशोक सिंह का पोस्टमार्टम हो पाया। बता दें कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कलना कझारी निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र विजय सिंह मंगलवार को देर शाम रसड़ा तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। गौरा मोड़ पर बैठे लोगो ने लाठी-डंडा से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts