Categories: Crime

रामपुर – पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन

रामपुर। रविशंकर
रामपुर लेखपाल संघ ने अंबेडकर पार्क में लेखपाल सदस्यों को  इकट्ठा कर मोर्चा निकाला। उन्होंने जिलाधिकारी को लेखपाल संघ के आंदोलन के आगामी कार्यक्रम के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णय दिनांक 06/09/2016 के अनुपालन में 07/09/2016 से अनिश्चितकाल तक जनपद के समस्त लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे I कार्यक्रम का नेतृत्व महीपाल सिंह सागर जिलाध्यक्ष तथा सत्येंद्र प्रकाश शर्मा जिला महामंत्री ने किया I

उन्होंने बताया 07/09 /2016 से अनिश्चितकाल तक प्रत्येक कार्य दिवस में अमबेडकर पारक रामपुर में प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक जनपद के सभी लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे तथा 14/09/2016 दिन बुधवार को 1:00 बजे से अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने को धरना स्थल से जिला मुख्यालय तक रैली निकालेंगे उन्होंने बताया 15/09/2016 दिन गुरुवार को धरना स्थल पर रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे तथा 19/09/2016 को दोपहर 2:00 बजे से धरना स्थल से मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे I 20 से 22 तक 72 घंटे का क्रमिक अनशन करेंगे 11 लेखपाल 24 घंटे अनशन पर बैठेंगे अगले दिन दूसरे 11 साथी बैठेंगे तथा तीसरे दिन इसी प्रकार 11 और साथी अनशन पर बैठेंगे 3 दिन 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना यथावत रहेगा दिनांक 23/09/2016 को धरना स्थल पर जनपद के समस्त लेखपाल जेल भरो आंदोलन करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि यदि संवर्ग की मांगों के संबंध में शासनादेश निर्गत नहीं किए जाते हैं तो संस्था का पूर्ण कार्य बहिष्कार आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा तथा दिनांक 23/09/2016 के बाद होने वाले प्रतिदिन कार्यक्रमों की घोषणा समय-समय पर की जाती रहेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts