कस्बा उचौलिया निवासी अन्नंतराम ने अपनी पुत्र सरोजनी देवी की शादी करीब दो साल पहले हिंदू रिती रिवाज के साथ की थी सरोजनी के पति दिनेश पुत्र राकेश कुमार निवासी बिजलीपुरा शाहजहॉपुर विवाहिता को आये दिनो परेशान करने लगे तथा मारपीट प्रताड़ित करने लगे पीड़िता के ससुराल वाले दहेज मे एक लाख रूपये नगद व बाईक की माँग करने लगे पीड़िता के मायके वाले काफी गरीब है वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है बीते रविवार को सरोजनी अपने मायके उचौलिया आई थी शाम को दिनेश भी आया और ससुराल पहुचते ही शराब के नशे मे गालिया देने लगा । घटना की सूचना पुलिस चौकी उचौलिया पर दी गई मौके पर पहुची पुलिस दिनेश को चौकी ले आई पीड़िता सरोजनी ने उचौलिया पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देते हुए बताया हमे पति व ससुरालजन आये दिन मारते पीटते रहे है तथा कहते है दहेज मे एक लाख रूपये नगद व बाईक चाहिए और पीड़िता की दो पुत्रिया भी है पीड़िता ने दहेज एक्ट के खिलाफ तहरीर दी मगर पुलिस ने पति का एक सौ इक्यावन मे चालान भेज कर खाना पूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ लिया है पीड़िता न्याय के लिये दर दर भटक को मजबूर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…