Categories: Crime

कोटे की दुकान से 16 बोरी राशन चोरी


संजय ठाकुर
मऊ : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बीती रात सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से 16 बोरी खाद्यान्न चोरो ने गायब कर दिया गांव के कोटेदार सुरेद्र यादव राशन वितरण के लिए गोदाम में खाद्यान्न रखे थे। गोदाम में दो तरफ दरवाजा लगा है जिसमें पीछे के दरवाजे के ताला टूटा होने की जानकारी शनिवार की सुबह कोटेदार को हुई।
घटना की जानकारी दोहरीघाट पुलिस की दी गई कोटेदार ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया तो 12 बोरी चावल व 4 बोरी गेहूं कम मिलना बताया कोटेदार सुरेंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया। चौकी इंचार्ज संजय सरोज ने कहा कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts