Categories: Crime

भैसा बना किसान का हत्यारा

अखिलेश सैनी
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नदौली में भैंसा ने पटक-पटक कर एक किसान को मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

जानकारी के अनुसार नदौली गांव निवासी रामप्रवेश यादव (32) पुत्र स्व. श्रीकिशुन यादव मंगलवार को अपनी भैंस को लेकर चराने के लिए गया था। भैंस चराते समय एक भैंसा आ गया और उसकी भैंस को परेशान करने लगा। यह देख रामप्रवेश मौके पर पहुंचा और भैंसा को भगाने लगा। इस पर भैंसा ने रामप्रवेश को दौड़ा लिया और उसे पटक-पटक कर मौत के घट उतार दिया। यह देख आस-पास के लोगों ने लाठी लेकर भैंसा को दौड़ा लिया और आनन-फानन में रामप्रवेश को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, किसान के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रामप्रवेश की चार बेटी व एक बेटा है, जिसमें एक का जन्म तो महज छह दिन पहले ही हुआ था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts