Categories: Crime

बलिया को मिली जाम से मुक्ति, शहर से खदेङे गये तिपहिया वाहन

अन्जनी राय
बलिया : पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में जाम लगने के कारण बने तिपहिया वाहनों को पुलिस ने शहरी क्षेत्र के बाहर खदेड़ दिया। सुबह शुरू हुए अभियान के बाद पुलिस ने नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध वाहनों को जैसे ही बाहर करना शुरू किया तिपहिया वाहन चालकों में हङकंप मच गया। दोपहर तक टीडी कालेज चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि जगहों से सभी वाहनों का सफाया हो गया। टीएसआई सदानंद यादव के नेतृत्व में हुई पुलिस की औचक कार्रवाई से पूरे नगर का नजारा ही बदल गया।

इसकी वजह से कुंवर सिंह चौराहा से आगे तिपहिया वाहनों का जमावड़ा लग गया। इसकी वजह से तत्काल में यात्रियों को थोड़ी दिक्कत तो जरूर हुई पर जाम व इनके आतंक से परेशान रहने वाले लोगों ने काफी राहत भी महसूस की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts