Categories: Crime

बलिया के शहीद आरके यादव के परिजनों को डा. मुकेश ने दिया एक लाख की आर्थिक मदद

अखिलेश सैनी
बलिया। अमेरिकन संस्‍था ओम क्रिया योगा के तत्‍वावधान में बुद्धवार को भाजपा नेता डा. मुकेश सिंह ने उरी में शहीद हुए दुबहड़ गांव के लांस नायक आरके यादव के परिजनों से मिलकर उन्‍हे सांत्‍वना दिया तथा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया।

इस मौके पर डा. मुकेश सिंह ने बताया कि वीर सैनिकों के शहादत को देश कभी भुला नही पायेगा। उनके परिजनों के हर सुख-दुख में हर देशवासी खड़ा रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि इसके लिए वह राज लक्ष्‍मी साहा, श्रीप्रकाश साहा व डा. गौतम साहा के आभारी हैं। जिनके प्रयास से उरी के सभी शहीदों को एक-एक लाख रुपया आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिट्टू मिश्र, विमल पाठक, रणजीत सिंह तथा भाजपा नेता देवव्रत चौबे उपस्थित थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts