Categories: Crime

पत्रकार से रंगदारी न मिलने पर मिली पूरे परिवार को सफाया करने की धमकी

अखिलेश सैनी खबर सूत्रों से
गाजीपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी अखबार के संवाददाता राजीव कुमार सिंह को अंजान  नम्बर से रंगदारी न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। बीते 9 सितम्बर को राजीव कुमार सिंह के मोबाइल न. 9415860092 पर काल आया जब वह अपने इलाज के लिए मुम्बई गये थे। काल करने वाला व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि दो हफ्तें के अन्दर  पांच लाख रूपये नहीं दिये तो पूरे परिवार को  खत्म कर दिया जायेगा।

धमकी भरे काल आने से पूरा परिवार दहशत में है और पुलिस -प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाया है। घटना के सम्बध में स्थानीय कोतवाल को अवगत कराते हुए तहरीर दे दी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts