Categories: Crime

पीएसी जवान के बेटे का अपहरण,


अखिलेश सैनी
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी पीएसी जवान कमलेश यादव के पुत्र सुमंत यादव (15) का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की शाम से अपहृत सुमंत की खोजबीन के बाद परिवार के सदस्यों ने थाने में अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। किशोर गांव के समीप किड़िहरापुर के कांवेंट स्कूल में छठवीं का छात्र है। वह अपने किसी दोस्त के बुलाने पर उसके घर को साइकिल से निकला था। 16 सितंबर को शाम पांच बजे वह घर से साइकिल से यह कह कर निकला की दोस्त के यहां से आ रहा हूं।

इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों के काफी तलाश पर उसकी साइकिल किड़िहिरापुर रेलवे स्टेशन के समीप साइकिल स्टैंड में मिली। इससे परिवार वालों की परेशानी और बढ़ गई। सोमवार की अहले सुबह किसी मोबाइल से परिजनों को फोन आया तो सुमंत ने पास के शाहपुर टिटिहा निवासी एक युवक द्वारा घर जाने से जबरन रोके जाने की बात कही, उसके बाद से ही वह मोबाइल नंबर स्वीच अफ हो गया। जिसके बाद तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले को लेकर लापता सुमंत के दादा व सीआरपीएफ के जवान दरोगा यादव द्वारा लिखित सूचना तत्काल भीमपुरा थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाए

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts