Categories: Crime

भरौली गोलम्बर पर पहुंचे एसपी

अखिलेश सैनी
बलिया। जनपद को अपराध मुक्त करने के लिये कदमताल कर रहे एसपी प्रभाकर चौधरी शुक्रवार कोभरौली पहुंचे। स्थानीय गोलम्बर पर एसपी को देख कर मातहतों के जहां कान खड़े हो गये, वहीं मौजूद लोगों को एकबारगी विश्वास ही नहीं हुआ। मौजूद पुलिस कर्मियों से स्थिति का जायजा लेने के बाद एसपी ने आम पब्लिक के तरफ रुख कर दिया।

एक-एक कर लगभग सभी लोगो से गो-तस्करी और खाद्यान्न तस्करी पर सवाल पूछ कर पुलिसवालों को भी सोचने पर विवश कर दिया। हालांकि सबने एक स्वर से हाल फिलहाल इन दोनों अवैध धंधों पर लगाम लगने की बात स्वीकारी। लोगों ने कहा कि पूर्व की तुलना में न सिर्फ गो-तश्करी अपितु खाद्यान्न तश्करी में काफी कुछ कमी आयी है। पर पूरी तरह बंद नहीं है। एसपी ने एसओ नीरज पाठक को वगैर किसी दवाब के काम करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाये। वहीं लोगों से अपेक्षा किया कि अपराध को रोकने आप भी पुलिस की मदद करें। आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को उपलव्ध करायें। साथ ही यदि किसी मामले में पुलिस द्वारा हिलाहवाली की जाती है या पैसे की मांग की जाती हो, तो उसे हमारे ह्वाट्स एप नम्बर पर सूचित करें। अपराध पर लगाम लगाने के लिये किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts