Categories: Crime

बलिया में तैयार हो रहा गुगल मैप

अखिलेश सैनी
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुगल मैप तैयार किये जाने का कार्य चल रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने 25 सितम्बर तक इसे पूरा कर लेने का निर्देश दिया है।इस कार्य के लिए नये लेखपालों जिनको स्मार्ट फोन की जानकारी हो, उनका प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बलिया एवं वीआरसी आपरेटरों के माध्यम से कराते हुए गुगल मैप सम्बन्धी कार्य पूरा कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने समस्त उपजिलाधिकारियों को समय से इस कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts