Categories: Crime

पलिया को जिला बनवाने के लिए शुरू की गयी पोस्ट कार्ड भेजने की मुहिम, स्कूलों में पहुंचकर माँगा समर्थन

फारूख हुसैन
पलिया कलां (खीरी) =पलिया को जिला बनवाने के अभियान में अब पोस्ट कार्ड भेजने की मुहिम शुरू की गीत है ।सभी पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री के पास लिखकर  भेजे जायेगें जिससे जल्द से जल्द पुलिया नगर को जिला घोषित करवाया जा सके ।जिला बनवाने की मुहिम  का नेतृत्व कर रहे युवा व्यापारी प्रतिनिधि इन दिनों पूरी शिद्दत के साथ अभियान की सफलता में जुटे हैं, उन्होंने नगर के एडमाॅटन पब्लिक स्कूल,गुरुकुल अकादमी, गोल्डन फ्लावर स्कूल में पहुंचकर बच्चों व शिक्षकों को अपनी मुहीम से रूबरू कराया ।व्यापारी प्रतिनिधि  रवि गुप्ता ने सभी को उनके द्वारा चलाये जा रहे अभियान  को बेहतर ढंग से आगे बढ़वाने के लिए सभी को मुख्यमंत्री के पास पलिया को जिला बनाया जाये लिखकर   पोस्ट  करने को कहा । रवि ने बताया की उन्हें अभियान को हर व्यक्ति तक ले जाने की ज़रूरत थी ऐसे में स्कूलों तक पहुंचना ज़रूरी हो गया था ।उनकी मुहिम में साथ देने के लिए सभी स्कूलों के प्रबन्धक भी  काफी प्रसन्न है।उन्होंने कहा कि वह हर पल आपके साथ है ।उन्होंने  बच्चों को मुख्यमन्त्री के नाम पोस्ट कार्ड भेजने के लिए तैयार भी कर लिया  है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts