Categories: Crime

गंगा नदी के छाङन में एक किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • घटना बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र से संबंधित रुद्रपुर गांव से है।

अन्जनी राय
बताया जाता है कि गोलू (14) पुत्र प्यारे लाल की गंगा नदी के छाङन में डूबने से मौत हो गई। हुआ यह था कि गांव के बगल में विद्यालय के बच्चे कबड्डी खेल रहे थे उसी समय खेलते खेलते गोलू बगल में गंगा नदी के छाङन में गिर गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई ।गोलू को पानी में गिरते देख वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया शुरू कर दिया जिससे गांव के लोग पहुंच गए और बालक को पानी के बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोलू को मृत अवस्था में देखकर उसके माँ बाप रोने लगे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts