Categories: Crime

कार की पेड़ से हुई भीषण टक्कर में गई चार लोगों की जान…

गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के  इनायतपुर गांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। घटना मसूरी थाना इलाके में हुई जब गाज़ियाबाद से दादरी की तरफ जा रही मारुती 800 कार एक पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में 4 लोग ज़ख़्मी हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

हादसे की वजह से एक घायल कार में फंस गया था जिसे पब्लिक ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला लेकिन उसे भी बचाया नही जा सका। पुलिस मौके पर पंहुच गयी है। पुलिस घटना में मृत लोगों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की गति बहुत तेज थी और पलक झपकते ही गाड़ी पेड़ से जा टकराई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts