Categories: Crime

बूथों के निरीक्षण में बीएलओ मिला गैर-हाजिर, एसडीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश

रामपुर। नजीर दूला खां/ बिलासपुर
बिलासपुर नगर क्षेत्र के बूथों के निरीक्षण के दौरान एक बूथ पर अनुपस्थित मिलें एक बीएलओ के विरूद्ध एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। रविवार को उपजिलाधिकारी डीएस गुप्ता ने नगर क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए।

कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न रह पाए। इसके अलावा बीएलओ मतदाताओं को अयोग द्वारा जारी प्रत्येक फार्म तथा दिशा निर्देश की जानकारी दें। ताकि वह इसका लाभ उठा सकें। माठखेड़ा रोड स्थित श्री गुरूनानक इण्टर कॉलेज के बूथ पर व्यवास्था सही पाई गई। हाईवे स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के बूथ पर निरीक्षण के दौरान बीएलओ सुदेश कुमार गैर हाजिर पाया गया। जिस पर एसडीएम ने उसके विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts